1 / 3
Founder Sir Mr Arun Sharma
2 / 3
IITM Rahimabad
3 / 3
Amrapali Visit

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

लघुकथा: भरोसे

                                        भरोसे

      10 वर्ष पहले की बात है गांव में एक बहुत ही गरीब व्यक्ति रहता था, जिसके पास पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए खाना, खाना बनाने के लिए बर्तन तक नहीं थे। वह अपना गुजारा करने के लिए भीख नहीं मांगा करता था बल्कि मेहनत मजदूरी करके ही शाम को अपना खाना एक तवे पर पका लिया करता था। कभी-कभी तो मिट्टी के बर्तन में खाना पका लिया करता था। जब जाड़ा आता तो वह गांव में लोगों से 2-2, 4-4 पूरा पैरा (धान को अलग करने के बाद बचा सूखा पौधा) इकट्ठा करके अपने लेटने की जगह पर ढेर लगा लेता और उसी में सो जाया करता था। ना बिछाने को था, ना उड़ने को।
           वह जिस गली से निकलता था उस गली के छोटे-छोटे लड़के उसका पीछा किया करते तो उसके साथ शरारत करते हैं थे जिससे वह बच्चों को कुछ नहीं कहता बल्कि रोने जैसा लगता था बहुत ही भोला भाला था और उन्हें डांट करके आगे बढ़ जाता।
       वह घरों में हल्दी पीसने वाले पत्थर पर दाँत बनाया करता था, जिसके लिए उसके पास एक छेनी व हथौड़ी थी जिसमें धार तेज कराने के लिए उसे छः किलो मीटर दूर शहर जाना पडता था। इतनी ही दूर शहर मैं पढ़ने के लिए साइकिल या बस से जाया जाता था। जबकि वह व्यक्ति पैदल ही यह दूरी तय किया करता। कुल मिलाकर सुबह से शाम तक एक दिन उसे इसी काम में लग जाए करता था लेकिन वह फिर भी हिम्मत नहीं होता था। वापस आकर फिर अपने काम में लग जाया करता था। यही उसका काम था और जो कुछ भी शाम तक कमा पाता उससे अपना खर्चा चलाता था। क्योंकि उस समय भी लोगों के यहां मसाला पीसने का काम लगभग समाप्त ही हो चुका था। लोग मार्केट से दुकानों से पिसा-पिसाया रेडीमेड मसाला खरीद कर प्रयोग करने लगे थे। आज 10 साल बाद मैंने देखा की अब तो लगभग ना के बराबर। किसी के यहां वह पत्थर ही नहीं है जिस पर मसाला पीसा जाता था।
       मेरी निगाहें पिछले दो-तीन वर्षों से उस व्यक्ति को खोज रही है जो यह काम किया करता था उसका रोजगार ही समाप्त हो गया और व्यक्ति भी अब कहीं नजर नहीं आता ना जाने कहां और किस दुनिया में चला गया उसे लोग "भरोसे" कहकर पुकारा करते थे।

1 टिप्पणी:

  1. The Most Successful Sites for Crypto, Casino & Poker - Goyang
    Goyang Casino goyangfc & Poker is one of the most famous septcasino.com and well known https://febcasino.com/review/merit-casino/ crypto gambling sites, 1xbet korean founded in 2012. They are 1등 사이트 popular because of their great

    जवाब देंहटाएं